पीएम मोदी की अपील पर एक्शन में सम्राट सरकार, बिहार में 'नो व्हीकल डे' की तैयारी, कारकेड में घटेंगी गाड़ियां, वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बढ़ावा देने की सलाह
पीएम मोदी की पेट्रोलियम उत्पादों की बचत संबंधी अपील के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में ईंधन खपत कम करने को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है
पीएम मोदी की पेट्रोलियम उत्पादों की बचत संबंधी अपील के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में ईंधन खपत कम करने को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बचत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने का निर्णय लिया गया है।इसके साथ ही मंत्रियों, निगम-बोर्ड के अध्यक्षों, सदस्यों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों के उपयोग से बचने की अपील की गई है।
सरकार ने आम लोगों से भी मेट्रो, बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक उपयोग करने का आग्रह किया है, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।
वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बढ़ावा देने की सलाह
सरकार का मानना है कि इससे अनावश्यक यात्रा कम होगी और ईंधन की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों में संचालित कैंटीनों में पाम ऑयल के सीमित उपयोग का भी निर्देश दिया है।
dhananjaykumarroy